{"_id":"f3566362976f1a9c2a7eea9fe9b042d1","slug":"house-tax-can-submit-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन जमा करें हाउस टैक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन जमा करें हाउस टैक्स
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शुक्रवार को दोबारा ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू की। इसके लिए 48 बैंकों के साथ समझौता किया गया है। इन बैंकों के खाताधारक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
पेेमेंट करते ही तुरंत मोबाइल पर हाउस टैक्स भुगतान संबंधी एसएमएस आएगा। इसके पांच - सात मिनट बाद ई-मेल पर रसीद पहुंच जाएगी, जिसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
नगर निगम में पांच साल पहले तत्कालीन महापौर रवींद्र पाटनी ने ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू की थी। उस समय एक्सिस समेत तीन बैंकों से समझौता किया गया था, पर प्रचार - प्रसार के अभाव से योजना ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन
नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम में ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि इस बार ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने के लिए एचडीएफसी, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा समेत 48 बैंकों से समझौता हुआ।
एचडीएफसी को इस कार्य के लिए नोडल बैंक बनाया गया है। किसी भी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड होने के साथ ही नेटबैकिंग और इंटरनेट आईडी होनी चाहिए। हाउस टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम की वेबसाइट kmc.up.nic.in पर जाकर प्रापर्टी टैक्स में क्लिक करने के बाद यूजर आईडी डालेंगे।
ऐसा करते ही नाम के साथ टैक्स का ब्यौरा स्क्रीन पर आ जाएगा। डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करते समय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी फीड करना पड़ेगा। पेेमेंट करते ही मोबाइल पर भुगतान संबंधी एसएमएस आएगा।
इसके बाद ई-मेल पर रसीद पहुंच जाएगी। उद्घाटन के दौरान प्रभारी अपर नगर आयुक्त, आईटी अफसर, परवेज, एचडीएफसी के अफसर मौजूद रहे।