{"_id":"616e7bf7dfacfa3d4434ba79","slug":"house-collapsed-in-rain-death-of-two-people-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: पड़ोसी की पक्के ईंट की दीवार गिरने से दबकर सास व बहू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: पड़ोसी की पक्के ईंट की दीवार गिरने से दबकर सास व बहू की मौत
Tue, 19 Oct 2021 01:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:38 PM IST
सार
फतेहपुर जिले में बारिश में दीवार गिरने से सास व बहू की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सास व बहू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले के छिवलहा-हथगांव ब्लॉक के कसरांव गांव में पड़ोसी की पक्की ईंट की दीवार गिरने से छप्पर के नीचे बैठीं सास व बहू की दबकर मौत हो गई। मौके पर पुलिस व तहसीलदार पहुंचे। दोनों सास व बहू विधवा थीं।
बताते चलें कि हथगांव ब्लॉक के कसरांव गांव निवासी कलावती पत्नी स्व. इंद्रपाल व बहू श्यामा देवी पत्नी स्व. रोशनलाल मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठी थीं। तभी घर के सामने केशन साहू पुत्र रामदास के मकान की पक्की ईंट की पुरानी दीवार गिर गई।
जबतक सास बहू कुछ समझ पातीं दोनों छप्पर सहित दीवार के नीचे दब गईं। जिसमें दोनों की दबकर मौत हो गई। घटना के समय आशु (16) पुत्र इंद्रपाल व स्व. रोशनलाल की पुत्री खुशी (12), कामिनी (10) व एक पुत्र अमन कुमार (8) घर के अंदर थे। इनके परिवार में यही चार बच्चे बचे हैं।
विज्ञापन
इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खागा तहसीलदार शशिभूषण मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मृतक के दोनों परिजनों के बच्चों के नाम चार-चार लाख का मुआवजा, राशन, सभी बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था व सरकार द्वारा अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया।