{"_id":"5e7100e58ebc3ea4da3488ab","slug":"house-burnt-by-gas-cylinder-fire-half-a-dozen-people-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : गैस सिलिंडर से लगी आग में गृहिस्थी खाक, आधा दर्जन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : गैस सिलिंडर से लगी आग में गृहिस्थी खाक, आधा दर्जन लोग झुलसे
Tue, 17 Mar 2020 10:25 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
बर्रा तात्याटोपे नगर में गैस सिलेंडर लीकेज से आग लगने के कारण गृहिस्थी खाक हो गई। जलता सिलेंडर घर से बाहर फेंकने के दौरान पिता पुत्री समेत आधा दर्जन लोग झुलस गए। चीख पुकार सुन कर लोगों ने पानी डाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इलाके के रहने वाले रामऔतार गन फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह रसोई में रखा सिलेंडर खत्म हो गया था। दोपहर को नया सिलेंडर लाकर बदला था। इसके बाद चेक करने के लिए जैसे ही माचिस जलाई लीक सिलेंडर में आग लग गई। घर में मौजूद पत्नी ऊषा, बेटी अलका, लक्ष्मी, डॉली, अंशी, दिव्यंका और बेटा कृष्णा चीख पुकार मचाते हुए बाहर की ओर भागे। आग ने पूरी गृहस्थी को जला कर रख कर दिया। रामऔतार ने बेटी अंशी, दिव्यंका व पड़ोस के कुछ लोगों की मदद से किसी तरह जलता हुआ सिलेंडर बाहर निकाल कर फेंका, जिसमें सभी झुलस गए। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन