{"_id":"5fe7913b8ebc3e3ba10d3e93","slug":"hospital-akbarpur-news-knp602334844","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, हंगामा
विज्ञापन
प्रियंका का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर अंडरपास स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ापुर गांव निवासी मुलायम ने प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी प्रियंका (26) को अकबरपुर अंडरपास स्थित अनंतराज अस्पताल में शुक्रवार की रात भर्ती कराया था। शनिवार भोर महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालत बिगड़ने से प्रियंका की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों ने डॉक्टरों व अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के बाहर हाईवे की सर्विस लेन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पति और पिता ज्ञान सिंह ने आरोप लगाया कि रात में प्रियंका को एक यूनिट खून चढ़ाने के बाद एक यूनिट और मंगाकर चढ़ाया जा रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। उन्होंने डॉक्टरों को बुलाया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। लापरवाही से प्रियंका की मौत हो गई। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया।
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि प्रसूता की अनंतराज नर्सिंग होम में मौत होने के मामले में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पैनल से जांच कराएंगे सीएमओ
अनंतराज अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में सीएमओ महिला डॉक्टर के पैनल से जांच कराने की बात कही है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि मामला पुलिस के पास जाने के बाद उनके पास पत्र भेजा जाता है। इसके आधार पर कार्रवाई के साथ ही लापरवाही के बाबत जिला महिला अस्पताल की महिला डॉक्टर को शामिल करते हुए विस्तृत जांच कराई जाएगी।

प्रसूता की मौत पर बिलखते परिजन।- फोटो : AKBARPUR

मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।- फोटो : AKBARPUR