{"_id":"5d1cc18e8ebc3e3c905318f2","slug":"horse-death-due-to-electric-current","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से घोड़े की मौत के बाद सपा विधायकों ने दी श्रद्धांजलि, बोले...मालिक को मिले मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से घोड़े की मौत के बाद सपा विधायकों ने दी श्रद्धांजलि, बोले...मालिक को मिले मुआवजा
Wed, 03 Jul 2019 10:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से हुई घोड़े की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बुधवार को एक अजब गजब नजारा देखने को मिला जब एक घोड़े की करंट लगने से मौत के बाद दो सपा विधायकों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं दोनो विधायकों ने घोड़े को श्रद्धांजलि भी दी। जिससे कानपुर की सियासत गर्मा गई।
विज्ञापन
भूमिगत तंत्र से घर-घर बिजली देने के लिए बिछाए गए केबल के करंट से बुधवार को बेकनगंज के छोटे मियां का हाता में एक घोड़े की मौत हो गई। करंट से घोड़े की मौत पर इलाकाई लोगाें ने जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि गलत तरीके से बिछाए गए केबल से आएदिन करंट के हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान को खतरा है।
विज्ञापन
