{"_id":"610aee4b8ebc3e311d71a3ef","slug":"hope-for-opening-of-government-girls-school-akbarpur-news-knp6443579104","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कन्या विद्यालय खोले जाने जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कन्या विद्यालय खोले जाने जगी उम्मीद
विज्ञापन
रसूलाबाद। नारखुर्द में राजकीय कन्या विद्यालय बनाए जाने की मांग पर राष्ट्रपति भवन से प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है। इसकी एक प्रति पूर्व प्रधान को भी भेजी गई है। इससे ग्रामीणों में कन्या पाठशाला बनाए जाने की उम्मीद जगी है।
जिले के दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से नार खुर्द की पूर्व प्रधान ऊषा अवस्थी ने राजकीय कन्या विद्यालय बनाए जाने की मांग की थी। उन्हें समस्या से अवगत कराने के लिए एक पत्र सौंपा गया था। पूर्व प्रधान ने क्षेत्र में राजकीय कन्या विद्यालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र न होने की समस्या बताई थी।
राष्ट्रपति के विशेष कार्यकारी अधिकारी आरके शर्मा ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा है। साथ ही पूर्व प्रधान की मांगों पर ध्यान देने के लिए निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति भवन के कार्यकारी अधिकारी की तरफ से पूर्व प्रधान को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है।
विज्ञापन
नार खुर्द की पूर्व प्रधान ऊषा अवस्थी ने बताया कि राष्ट्रपति ने पत्र को संज्ञान में लिया है। इससे राजकीय कन्या विद्यालय खुलने की उम्मीद जगी है।