फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hookah bars were running under the guise of restaurants and cafes in Kanpur, 12 arrested in police raids

Kanpur Police Raid: रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में चल रहे थे हुक्का बार, पुलिस की छापेमारी में 12 गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Aug 2022 12:19 PM IST
सार

कानपुर में अवैध हुक्का बार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चोरी छुपे रेस्टोरेंट्स से लेकर कैफे में हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। ताजा मामला, फ्लाइंग सोसर्स रेस्टोरेंट और ऑफलाइन कैफे में हुक्का चलते पकड़ा गया है। पुलिस ने छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Hookah bars were running under the guise of restaurants and cafes in Kanpur, 12 arrested in police raids
हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के स्वरूप नगर पुलिस ने रविवार देर रात  फ्लाइंग सोसर्स रेस्टोरेंट और आफलाइन कैफे में छापा मारा। रेस्टोरेंट के अंदर हुक्का बार चलता हुआ मिला। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया। केस दर्ज कर सोमवार को सभी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

एसीपी स्वरूपनगर ब्रज नारायण ने बताया कि इलाके में स्थित फ्लाइंग सोसर्स रेस्टोरेंट और ऑफलाइन कैफे में प्रतिबंध के बाद भी हुक्का बार चलने की सूचना मिल रही थी। जानकारी के  बाद  स्वरूनगर पुलिस टीम संग दोनों रेस्टोरेंट में छापा मारा। वहां मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इनमें रेलबाजार निवासी शिवम बाटला, गुजैनी निवासी राहुल सविता, चकेरी के बीबीपुर निवासी किशन सिंह, बेकनगंज निवासी मोहम्मद जीशान, कोहना निवासी कर्तव्य गौतम, शुक्लागंज निवासी अरुण सिंह, चकेरी निवासी सत्येंद्र तिवारी, बहराइच के हुजूरपुर निवासी मोहित, कल्याणपुर निवासी आशीष आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से छह हुक्का, स्टम्प, पाइप, पोट, कोयला क्यूब बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस भले ही लगातार हुक्का बारों पर छापे मार रही हो, लेकिन अभी भी कानपुर के कई क्षेत्र में दर्जनों अवैध हुक्का बार चलाए जा रहे हैं।

यहां पाश्चात्य शैली की भट्ठी में युवक-युवतियों को झोंका जा रहा है। ऐसे युवक युवतियां पढ़ाई और नौकरी करने इस शहर में आते हैं। मगर वह नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। पुलिस का अभियान नशे के खिलाफ भी है, ताकि युवक-युवतियों को इसके गिरफ्त में जाने से रोका जा सके। मगर अवैध हुक्काबारों ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed