{"_id":"5a1ec7ab4f1c1b8e698bece2","slug":"hoodlum-killed-girl-with-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई और पिता को पिटता देख उठाई थी ईंट, उसी ईंट से कूच-कूचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई और पिता को पिटता देख उठाई थी ईंट, उसी ईंट से कूच-कूचकर मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृतका का पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश दो युवकों ने बुधवार को तड़के घर में घुसकर किशोरी की ईंट मारकर हत्या कर दी। बचाने आए भाई और पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया। एक बदमाश की जैकेट किशोरी के पिता ने खींच ली।
घटना बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की है। यहां बुधवार को तड़के दो नकाबपोश युवक गरीबदास के घर में पिछवाड़े की दीवार फांदकर दाखिल हो गए। घर में उसकी 17 वर्षीय पुत्री नीताश्री और भाई नीरज सो रहे थे। दोनों बदमाश नीताश्री को घसीटकर ले जाना चाहाते थे। उसकी चीख सुनकर पिता व भाई आ गए और दोनों बदमाशों से भिड़ गए। इस पर बदमाशों ने पिता-भाई पर भी डंडे से हमला कर दिया।
भाई व पिता को पिटता देख नीताश्री ईंट उठाकर बदमाशों को मारने दौड़ी। तभी एक बदमाश ने नीताश्री से ईंट छीनकर उल्टा उसी के चेहरे पर कई ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह बेहोश होकर गिर गई। पिता गरीबदास ने एक हमलावर को दबोचा लेकिन वह छूटकर भाग गया। उसकी जैकेट वहीं रह गई। हमलावर फरार हो गए। पिता ने मोबाइल से यूपी-100 को जानकारी दी। थानाध्यक्ष केपी दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को लेकर जिला अस्पताल आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका हाईस्कूल की छात्रा थी।
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले मृतका किशोरी की बड़ी बहन का अपहरण हो गया था। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में गागा सिंह के घर जाकर पूछताछ की थी। इसी रजिंश में उसने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। क्षेत्राधिकारी ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी, बबेरू ओमप्रकाश ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। भाई नीरज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही गागा सिंह पुत्र सत्यसेन व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।