फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   honor will be ten large taxpayers

दस बड़े करदाताओं का होगा सम्मान

Mon, 22 Feb 2016 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
honor will be ten large taxpayers

वाणिज्यकर विभाग 26 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस पर 10 बड़े करदाताओं को सम्मानित करेगा। प्रत्येक जोन में ये वो करदाता होंगे जिन्होंने बीते दो वर्ष में लगातार बढ़ाकर विभाग को राजस्व दिया है। इस दौरान उन्हें ‘भरो कर, रहो निडर’ नाम से शील्ड या मोमेंटो दिया जाएगा। इसमें पीएसयू व लिमिटेड कंपनी को शामिल नहीं किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को वाणिज्यकर कार्यालय में रूपरेखा बनाई गई।

विज्ञापन


स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम तो रखे ही गए हैं। वकीलों, व्यापारियों और आम शहरियों को भी इससे जोड़ने की कवायद की जा रही है। मुख्यालय से कार्यक्रम की रूपरेखा भी भेजी गई है।
विज्ञापन


इसमें कार्यालय में स्वच्छता अभियान, शपथ ग्रहण, वृक्षारोपण, अभिव्यक्ति और रंगारंग कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, वकीलों, व्यापारियों और आम शहरियों पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। बैठक में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड- प्रमोद कुमार द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर आलोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल्स में अधिकारी, सिंगल वकील जीते
वाणिज्यकर विभाग के  होने वाले स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को डबल्स और सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में अधिकारी, कर्मचारी, वकीलों और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। डबल्स मुकाबला डीसी राकेश कौशल, सीटीओ ललित उपाध्याय और एडवोकेट सचिन व मनु के बीच हुआ।


इसमें डीसी राकेश कौशल और सीटीओ ललित उपाध्याय ने वकीलों को हरा दिया। इसी तरह सिंगल में एडवोकेट सचिन ने दो मुकाबलों में सीटीओ ललित उपाध्यय और एडवोकेट मनु को धूल चटाई। इस दौरान डीसी आलोक कुमार, डीसी विवेकानंद शुक्ला आरएन त्रिपाठी और  योगेश कुमार ने भी हाथ आजमाए। प्रतियोगिता का उदघाटन एडिशनल कमिश्नर ग्रेेड-1 प्रमोद कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। विजेताओं को 26 को  पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed