फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   honor killing father hanged his daughter at kanpur

ऑनर किलिंग! पहले प्रेमी को बेरहमी से पीटा, फिर बेटी को फांसी पर चढ़ा दिया

Mon, 10 Jul 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
honor killing father hanged his daughter at kanpur
डेमो
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के बिधनू थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। लड़की की संदिग्ध मौत के रहस्य की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी है लेकिन कुछ भी बोलने से कतरा रही है। दरअसल, इस मामले में पुलिस खुद फंसती नजर आ रही है। 
विज्ञापन


 

honor killing father hanged his daughter at kanpur
डेमो
बिधनू के सेनपुरा पारा गांव में रहने वाली 21 वर्षीय पूजा पुत्री राजेंद्र प्रसाद गांव के रहने वाले एक लड़के विवेक से प्रेम करती थी। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। लड़के के घरवाले राजी थे लेकिन जब लड़की ने अपने परिवार वालों को इस रिश्तें के बारे में बताया तो उन्हें यह नागवार गुजरा।  

काफी समझाने बुझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी। इसपर लड़की के पिता ने लड़के को घर पर बुलवा लिया उसे बेरहमी से मारा-पीटा। बाद में लड़के को लॉकअप में बंद कराने के लिए पुलिस बुलवा ली। उधर, लड़की ने पुलिस के सामने प्रेमी को धोखे से बुलवाकर पीटने का इल्जाम लगाया और परिवार का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने लड़की की एक न सुनी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

honor killing father hanged his daughter at kanpur
डेमो
चूंकी लड़की के पिता खुद कस्टम पुलिस में काम करते है। इसलिए उनकी बताई बात पर अमल किया गया। जबकि जरूरत ये थी कि पुलिस मामले में गहराई से पूछताछ करे। सबकुछ हो जाने के बाद पुलिस गंभीर हालत में लड़के को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसके बाद क्या हुआ ये रहस्य बन गया। रविवार सुबह लड़की का शव फांसी पर झूलता मिला। शक है कि परिवार वालों ने लड़की के साथ मारपीट कर उसे जान से मारकर फांसी पर लटकाया है।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने चुप्पी साध ली है। हालांकि कई बार उनसे बात करने की कोशिश की गई। यहां तक की सुबह तक लड़की की मौत की खबर की पुष्टि करने तक से पुलिस बचती नजर आई। फोन कर जानकारी लेने की कोशिश की गई तो थानेदार ने फोन ही रिसीव नहीं किया। थाने में जानकारी लेने गए तो सुबह तक पुलिस ये कहती रही कि लड़की जिंदा है लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। अगर इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करती तो शायद लड़की जिंदा बच जाती लेकिन पुलिस की बड़ी लापरवाही से लड़की की जान चली गई।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed