फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Homeopathy doctor killed in car collision, car driver absconds

Kanpur News: कार की टक्कर से होम्योपैथी चिकित्सक की मौत, कार चालक फरार

Wed, 10 Sep 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Homeopathy doctor killed in car collision, car driver absconds
भरथना। घर के बाहर खड़े होम्योपैथी चिकित्सक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल डॉक्टर को परिजन निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भरथना- इटावा मुख्य मार्ग किनारे मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे सड़क किनारे खड़े प्राइवेट चिकित्सक धर्मवीर (55) निवासी नगला राजा भरथना को वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि घर के सामने मुख्य मार्ग किनारे धर्मवीर गांव के कुछ लोगो से बात कर रहे थे। उसी दौरान इटावा से भरथना की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अन्य दो लोग बाल बाल बच गए। धर्मवीर घर में क्लीनिक संचालित कर मरीजों का उपचार करता था। वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डॉक्टर की मौत कार की टक्कर से सिर में चोट लगने से हुई है।
विज्ञापन


इलाज के दौरान युवक दम तोड़ा



ताखा। ऑटो से उतर रहे युवक को कार सवार ने 31 अगस्त की शाम को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान दस दिन बाद बुधवार को युवक की मौत हो गई। घटना ऊसराहार थाना क्षेत्र के रिदौली गांव के पास की है। परिजनों के अनुसार अजय (20) जैसे ही अजय रिदौली गांव के पास ऑटो से उतरा। उसी समय लाल रंग की कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अजय के दोनों पैर टूट गए और वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




अजय के पिता सुखवीर ने बताया कि टक्कर मारने वाला कार चालक नगला नया अमथरी गांव का रहने वाला है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर ऊसराहार पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि अजय को गंभीर हालत में सैफई भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed