{"_id":"61c7767aee91150ba061efb3","slug":"home-minister-amit-shah-visit-to-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah in Orai: अमित शाह आज देंगे उरई से मिशन बुंदेलखंड को धार, 40 मिनट का होगा संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah in Orai: अमित शाह आज देंगे उरई से मिशन बुंदेलखंड को धार, 40 मिनट का होगा संबोधन
Sun, 26 Dec 2021 01:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:23 AM IST
सार
रविवार को दो बजे गांधी इंटर कॉलेज में बने हैलीपैड पर गृहमंत्री अमित शाह का हेलिकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद यहां से वह जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे। लगभग सवा दो बजे से तीन बजे तक सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Amit Shah in Orai: गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : twitter- @AmitShah
विस्तार
जालौन के उरई में रविवार को जिले में पहली बार आ रहे गृहमंत्री अमित शाह उरई की धरती से विधानसभा चुनाव के लिए मिशन बुंदेलखंड को धार देेंगे। वह करीब सवा घंटे तक जिले में रहने के साथ ही लगभग 40 मिनट तक सभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान वह मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ विरोधियों पर निशाना साधेंगे। जनसभा में करीब एक लाख लोगों के पहुुंचने का दावा भाजपा नेता कर रहे हैं। वर्तमान में जालौन की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है।
माधौगढ़ से मूलचंद्र निरंजन, कालपी से नरेंद्र सिंह जादौन और सदर सीट से गौरीशंकर वर्मा विधायक हैं। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी भी भाजपा से ही हैं। ऐसे में पूरे जिले में अभी तक भाजपा का कब्जा है। अमित शाह बुंदेलखंड में भाजपा का ग्राफ बरकरार रखने के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेंगे।
विज्ञापन
यह है प्रस्तावित कार्यक्रम
रविवार को दो बजे गांधी इंटर कॉलेज में बने हैलीपैड पर गृहमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद यहां से वह जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे। लगभग सवा दो बजे से तीन बजे तक मंच पर रहकर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद करीब सवा चार बजे गांधी इंटर कॉलेज के मैदान से कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

होटलों में 40 कमरे वीवीआईपी के लिए बुक
शनिवार देर रात तक जन विश्वास यात्रा भी जिले में पहुंचेगी। यात्रा में शामिल सभी लोग रात में जिले में ही विश्राम करेंगे। इसके लिए होटलों में करीब 40 कमरे बुक किए गए हैं।
एक किमी के दायरे के लोगों का जुटाया ब्योरा
गृहमंत्री जिस रूट से जीआईसी ग्राउंड तक आएंगे, उस रास्ते में पड़ने वाले सभी घरों के लोगों का ब्योरा जुटाया गया है। इसके साथ ही इस रूट को सैनिटाइज कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।