फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Home Minister Amit Shah road show in Kanpur in support of BJP candidates

कानपुर: भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, उमड़ी भीड़

Tue, 15 Feb 2022 04:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Feb 2022 04:32 PM IST
सार

अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah road show in Kanpur in support of BJP candidates
गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चुनावी रण में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने शहर में रोड शो किया। बजरिया चौराहे पर अमित शाह रथ पर चढ़े। इस दौरान उनके समर्थक जय श्री राम के नारे लगाते हुए नजर आए। भाजपा समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। रथ पर सवार गृह मंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 10 इंस्पेक्टर, 50 एसआई, 5 एसीपी, 2 डीसीपी व 300 सिपाहियों  तैनात रहे। अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed