फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Home-courtyard lit up on Deepotsav, worshiped Ganesha Lakshmi and sought prosperity

दीपोत्सव पर जगमगाए घर-आंगन, गणेश लक्ष्मी की पूजा कर मांगी समृद्धि

Thu, 04 Nov 2021 07:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Home-courtyard lit up on Deepotsav, worshiped Ganesha Lakshmi and sought prosperity
घर पर गणेश लक्ष्मी की पूजा करते लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रकाश का पर्व दीपावली मनाने को गुरुवार को हर किसी के मन में उल्लास दिखा। जिले में दीपों का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही दीयों के प्रकाश से घर-आंगन जगमगा गए।
विज्ञापन

लोगों ने ऐश्वर्य व वैभव की देवी मां लक्ष्मी और विघ्न विनाशक भगवान गणेश का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। मां सरस्वती के प्रतीक के तौर पर कलम-दवात का भी पूजन किया गया।
विज्ञापन

दीपावली पर्व गुरुवार को मनाया गया। सुबह 07:07 बजे से 09.40 बजे तक शुभ बेला मुहूर्त में कलम-दवात पूजन किया गया। शाम को 05:52 बजे से 07:49 बजे तक वृषभ लग्न व गोधूलि बेला में दीपावली का पूजन विधि विधान से लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल फूल, गन्ने, सिंघाड़े, खील-गट्टा व तरह तरह की मिठाई अर्पित कर मन्नतें मांगी। इसके साथ ही दीयों की कतार लगाकर घर-आंगन सजाए गए। घरों की मुंडेर पर और दरवाजे के पास भी दीपक जलाए गए।

टिमटिमाते दीयों की रोशनी से नजारा आकर्षक रहा। रंग बिरंगी झालरों से घरों को सजाया गया। दिपावली पर बच्चों और युवाओं ने पटाखें, फूलझड़ियां, अनार, महताब व चर्खी चलाकर खुशी मनाई।
आसमानी आतिशबाजी का नजारा भी दर्शनीय रहा। लोगों ने परिवार में बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक-दूसरे को रोशनी के पर्व की बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed