फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Holi will burn after 10.30 pm, colors will fly tomorrow during the day

Kanpur News: रात साढ़े दस बजे के बाद जलेगी होली, कल दिन में उड़ेगा रंग

Sun, 24 Mar 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 24 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Holi will burn after 10.30 pm, colors will fly tomorrow during the day
कानपुर देहात। रंगों का पर्व होली आज मनाया जाएगा। रात में साढ़े दस बजे के बाद होलिका दहन होगा। जबकि कल दिन में लोग एक दूसरे पर रंग गुलाल की फुहार करेंगे। गुझिया की मिठास भरे पर्व को मनाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। त्योहार पर शांति रहे, किसी भी तरह से माहौल न बिगड़ने इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। साफ सफाई के साथ पेयजल व्यवस्था ठीक रखी जाएगी। 1825 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
विज्ञापन

होली का हुड़दंग न हो, तेज आवाज में डीजे न बजे इसके लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि थाना प्रभारियों के अलावा सभी बीट आरक्षी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक गांवों, कस्बों की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

----
होली का शुभ मुहूर्त
अकबरपुर के पतारी निवासी आचार्य प्रियंक दीक्षित ने बताया कि होलिका दहन का शुभ समय रात 11:15 बजे से है। रात 12:27 बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के अकबरपुर निवासी आचार्य दुर्गेश द्विवेदी ने बताया कि भद्रा काल की समाप्ति पर 10:28 बजे के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। 25 मार्च को होली खेली जाएगी। काशी के पंचांग विद्वानों के अनुसार पूर्णिमा तिथि सोमवार को 11:23 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार सोमवार को पूर्णिमा ग्रहण की है। इसपर कहीं कहीं 26 मार्च को धुलेड़ी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो-03- झींझक में पिचकारियां खरीदते लोग। संवाद
फोटो-04- अकबरपुर में पिचकारी खरीदते लोग। संवाद
खूब बिकी मोटू और पतलू वाली पिचकारी
कानपुर देहात। रंगों का पर्व होली 25 मार्च को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारियों और रंग-गुलाल की दुकानें सज गई हैं। हर्बल रंग और गुलाल दुकानों पर मौजूद हैं। इस बार होली पर भी राजनीतिक रंग चढ़ा नजर आ रहा है। बच्चों के लिए खास तौर पर टैंक गन, डोरेमॉन, पिचकू पिचकारी, छोटा भीम और मोटू-पतलू मौजूद हैं। वहीं लंबे पाइप वाली पिचकारी भी बाजार में बिकने आई है। अकबरपुर रोड पर दुकानें लगाए अंकुर श्रीवास्तव, रवि शर्मा ने बताया कि कई तरह की पिचकारी है। इसकी कीमत 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है।
----
फोटो-02- रनियां में लगी सब्जी की दुकान। संवाद
होली पर महंगी हुई सब्जियां
कानपुर देहात। होली पर्व पर महंगाई का तड़का लगना शुरू हो गया है। अभी तक दाल, चीनी, चावल, आटा समेत अन्य खाद्य पदार्थ के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस पहले से ही परेशान चल रहा था। अब होली पर आसमान छू रहे सब्जियों के दामों ने मध्यम व गरीब लोगों की चिंता बढ़ा दी है। होली के पर्व पर आलू की सबसे ज्यादा मांग बढ़ जाती है। आलू के पापड़, चिप्स आदि बनाए जाते हैं। पर्व पर आलू की मांग बढ़ने के बाद एक माह पूर्व 10 रुपये में बिकने वाला सफेद आलू 25 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, 15 रुपये किलो बिकने वाला लाल आलू भी 25 से 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। टमाटर, लौकी, कद्दू, शिमला मिर्च, हरी मटर, करेला, बैंगन, भिंडी, कटहल समेत अन्य हरी सब्जियों के दामों में 10 से 40 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है।
----
अलर्ट मोड पर रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं
कानपुर देहात। होली को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट मोड पर रखी गईं हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों को तैनात रहने के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में फीजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, आर्थो, ईएनटी सर्जन के साथ बाल रोग विशेषज्ञों को मुस्तैद रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस सेवा में 108 व 102 भी अलर्ट मोड पर रखी गई हैं। किसी भी तरह की सूचना आने पर उन्हें तत्काल भेजा जाएगा।
-----
फोटो-01- झींझक स्टेशन पर ट्रेनों से उतरते, चढ़ते यात्री। संवाद
ट्रेनें रहीं फुल, सीट के लिए मारामारी
झींझक। होली त्योहार को लेकर लोग घरों को लौट रहे हैं। इससे पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनें फुल चल रही है। स्टेशनों पर यात्री ट्रेन में सवार होने व सीट पाने के लिए मारामारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं आरक्षण को लेकर भी यात्री परेशान दिख रहे हैं।

दिल्ली से आने व दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए वेटिंग मिल रही है। वहीं कुछ लोगों ने होली में आने से लेकर वापसी तक की टिकटें करा रखी है। ऐसे लोगों को तो सफर करने में आसानी हो रही है। मगर जो लोग तत्काल सफर कर रहे हैं, उन्हें टिकट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं पैसेंजर व मेमू ट्रेनों भी भीड़ चल रही है। शनिवार को कानपुर से जाने व कानपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनें खचाखचा भरी रही। झींझक, रूरा, अंबियापुर स्टेशनों से यात्रियों को ट्रेन से उतरने व सवार होने में परेशानी हुई। झींझक स्टेशन पर रुकने वाली डाउन की रीवा एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस,आगरा लखनऊ इंटरसिटी ,मुरी एक्सप्रेस, महानन्दा एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस भीड़ रही।
---
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
बिजली कंट्रोल रूम नंबर- 9415909046
एक्सईएन रनियां- 9415909047
एक्सईएन पुखरायां-9058748888
झींझक एक्सईएन- 6391004901
मुख्य अग्निशमन अधिकारी- 9455784393
सीएमओ- 9454455531
एंबुलेंस- 108, 102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed