{"_id":"5cc32fcdbdec22146a72f1c9","slug":"hit-and-run-case-auraiya-where-theives-crushes-old-man-by-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरा चोरों ने बुजुर्ग को कार से रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा चोरों ने बुजुर्ग को कार से रौंदा, दर्दनाक मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
Fri, 26 Apr 2019 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी करते सीओ बिधूना
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया में रुरुगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में एक घर से बकरे चुराकर भाग रहे कार सवारों ने बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार सवार कार छोड़कर भाग निकले। आक्रोशित घरवालों और ग्रामीणों ने शव रुरुगंज-दिबियापुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा काफी समझाने के बाद माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना शुक्रवार की आधी रात के बाद की है। कुछ चोर कछपुरा निवासी विश्राम सिंह देशराज के घर के दरवाजे पर बंधे तीन बकरों को चुराकर कार से भाग रहे थे। गांव वालों की नींद खुल जाने पर कार का पीछा किया। पास के देवराव गांव में शोर सुनकर विजय बहादुर (60) पुत्र रघुवर दयाल ने कार रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। सिर में चोट लगने से विजय बहादुर की मौके पर मौत हो गई।
कार का संतुलन बिगड़ जाने से कार एक गड्ढे में जा गिरी। चोर कार से निकलकर भागने में सफल रहे। घटना की सूचना दो बजे रात में पुलिस को दी गई। तब तक पूरा गांव इकट्ठा हो गया और शव को रुरुगंज-दिबियापुर मार्ग पर रख दिया। ग्रामीण चोरों को पकड़े जाने की जिद करने लगे। सुबह होने पर घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम बिधूना, सीओ बिधूना लालता प्रसाद, कोतवाली प्रभारी बिधूना सुधीर सिंह, ने ग्रामीणों को समझाया और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस पर ग्रामीण मान गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।