फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   History sheeter Sunny singhs crime history is being prepared, 17 cases have been found so far

Atiq Murder: हिस्ट्रीशीटर सनी की तैयार हो रही क्राइम हिस्ट्री, अब तक मिले हैं 17 मामले, जल्द होगा बड़ा खुलासा

Tue, 18 Apr 2023 07:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

Atiq-Ashraf Murder: हमीरपुर जिले के कुरारा निवासी सनी सिंह उर्फ पुराने की क्राइम हिस्ट्री नए सिरे से तैयार की जा रही है। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने होमवर्क करना शुरू कर दिया है। बता दें कि कस्बा कुरारा निवासी हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह उर्फ पुराने के खिलाफ अकेले कुरारा थाने में 14 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
History sheeter Sunny singhs crime history is being prepared, 17 cases have been found so far
हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के हिस्ट्रीशीटर सनी सिंह उर्फ पुराने व उसके साथियों की कुंडली पुलिस खंगालने में जुटी है। अब तक पुलिस को सनी के खिलाफ दर्ज 17 मामलों की सूची मिल चुकी है। वहीं सनी से कोई मतलब न होने की बात कहने वाले परिजनों में उसकी मां, बहन, भाई व चाचा जिला कारागार में निरुद्ध होने के दौरान सनी से मिलाई को जाते थे।

विज्ञापन

पुलिस को कुरारा व सदर कोतवाली में दर्ज कुल 14 मुकदमों के अलावा सुमेरपुर थाने व जालौन जनपद के कदौरा थाने में दर्ज मुकदमों की भी सूची प्राप्त हुई है। इसके अलावा पुलिस ने जेल से भी सनी व उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सनी को प्रशासनिक आधार पर हमीरपुर जिला कारागार से 31 जनवरी 2020 को कानपुर नगर भेजा गया था। इसके साथ ही जालौन जनपद निवासी रामू सिंह, महोबा निवासी मोनू उर्फ अमित व प्रयागराज निवासी विनय श्रीवास्तव उर्फ गोलू श्रीवास्तव को भी उसी आदेश में स्थानांतरित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरारा थाने से आधा किमी दूर की थी घटना
कस्बा निवासी बाबू सिंह पुत्र भूरा यादव ने आठ जनवरी 2018 को थाने में तहरीर दे सनी सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया कि कस्बा निवासी पुराने सिंह, पतारा गांव निवासी रोहति सिंह व कुंवरपाल सिंह बाइक से आए और डंडे से उसकी पीठ पर मारा।

तमंचे से किया था जानलेवा फायर
इस पर उसकी उनसे लिपटा झपटी होने लगी तभी तीनों ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। घटना स्थल थाने से करीब आधा किमी दूरी पर था। सूत्रों के अनुसार पुलिस सनी सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों उसके साथ नामजद लोगों का भी इतिहास खंगाल रही है।

एसपी बोलीं- प्रयागराज पुलिस कर रही है जांच
उसमें देखा जा रहा है उसके साथ दो आरोपी नामजद रहे हैं वह इस समय क्या रहे हैं। क्या उन्होंने अपराध की दुनिया में आगे कदम बढ़ाया या और कुछ करने लगे हैं। ऐसे सभी आरोपियों की पुलिस कुंडली तैयार कर रही है। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि घटना प्रयागराज की है, इसलिए वहीं की पुलिस जांच कर रही है।

सनी को जिले में लाने की चर्चा तेज
सनी को शहर सहित कस्बा कुरारा में लाने की चर्चाएं तेज हो रहीं हैं। लोगों का मानना है कि पुराने विचाराधीन मामलों में आरोपी कोर्ट आ सकता है। इसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले विचाराधीन हैं। लोगों का मानना है कि इस हत्याकांड से जनपद भी देश में चर्चित हो गया है।

दो मामलों में हत्यारोपी के खिलाफ जारी वारंट
गैंगस्टर पुराने उर्फ सनी सिंह के खिलाफ डकैती कोर्ट ने वारंट जारी हैं, लेकिन आरोपी कोर्ट में आज तक हाजिर नहीं हुआ। इस पर कोर्ट आगे की कार्रवाई कर रहा है। सनी के खिलाफ सुमेरपुर थाने में वर्ष 2019 में लूट व संपत्ति हड़पने का मामला दर्ज हुआ था।

जेल में नहीं हुआ हाजिर
मामले में चार आरोपी बनाए गए, जिसमें कोर्ट ने 17 दिसंबर 2019 को जमानत दी थी। आरोपी की जमानत शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी सूरज प्रसाद व टिकरौली निवासी रामऔतार ने ली थी। जेल से निकलने के बाद हत्यारोपी जेल में आज तक हाजिर नहीं हुआ है।

लूट का मामला हुआ था दर्ज
इस पर कोर्ट ने हत्यारोपी सनी सहित उसके साथी धीरु उर्फ धीरेंद्र के खिलाफ वारंट जारी किया है। इसकी अगली तारीख तीन मई लगी है। दूसरा मामला कुरारा थाना क्षेत्र का है। हत्यारोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में सिसोलर थानाक्षेत्र के भुलसी गांव निवासी वादी प्रेमसिंह ने लूट का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed