{"_id":"686439d7403a5d54e105cdcf","slug":"history-sheeter-sabloo-filed-a-report-against-nine-people-including-shahid-piccha-kanpur-news-c-362-1-ka11011-126458-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर सबलू ने शाहिद पिच्चा समेत नौ पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर सबलू ने शाहिद पिच्चा समेत नौ पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
कानपुर। डीटू गैंग के सदस्य व चमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू पर फायरिंग के मामले में स्वरूपनगर पुलिस ने शाहिद पिच्चा समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सबलू ने 32 लाख रुपये लेनदेन से जुड़े विवाद की वजह से पिच्चा गैंग पर हमला करने का आरोप लगाया है। गैंगवार की आशंका के चलते पुलिस महकमे की नींद उड़ गई है।
दोस्त आकिब के साथ बाइक से जा रहे चमनगंज के सईदाबाद निवासी एजाजुद्दीन को बेनाझाबर जलकल के पास स्थित पीएनबी एटीएम के सामने बाइक सवार चार अज्ञात हमलवरों ने रोककर गोली मार दी थी। गोली उसके गले में जा धंसी थी। गोली मारने से पहले एक हमलावर ने कहा था कि फिरोज उर्फ भइया ने तुम्हारे लिए कुछ भेजा है। आकिब ने परिजनों को सूचना कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सबलू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह फिरोज उर्फ भइया के साथ प्रापर्टी का काम कर रहा था। उसे फिरोज से बकाया 32 लाख रुपये लेना था। उसने पैसा मांगा तो फिरोज टाल मटोल करता रहा। इसके बाद फिरोज ने पैसे को लेकर बैठक बुलाई। बैठक में फिरोज के साथ शाहिद पिच्चा, शाहिद पिच्चा की मां, पिच्चा का बहनोई जीशान मौरंग, सनी मौरंग शामिल हुए थे। सभी ने कहा था कि बकाया पैस भूल जाओ नहीं तो मरवा देंगे। इसके बाद से लगातार धमकी मिल रही थी। पुलिस ने इस जानकारी के बाद फिरोज उर्फ भइया, शाहिद पिच्चा, शाहिद की मां, पिच्चा का बहनोई जीशान मौरंग, सनी मौरंग, यूसुफ चटनी, तीन अज्ञात व्यक्तियों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार देर शाम डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने थाने व सर्विलांस सेल की टीम के साथ मंगलवार को बैठक कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
...
चार टीमें तलाश में लगी
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। लगातार आरोपियों के घर दबिश दी जा रही है। फिलहाल मौके पर आरोपियों के घर ताला लगा मिला है। टीमें घटनास्थल से लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसमें आरोपी कैद हुए हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।