फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   History sheeter s dead body found in the field in Farrukhabad, body was in semi naked condition

Farrukhabad: खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, अर्द्धनग्न हालत में थी बॉडी, परिजन बोले- रंजिश में हुई है हत्या

Sun, 30 Apr 2023 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Apr 2023 10:57 AM IST
सार

Farrukhabad Crime: नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर का खेत में अर्धनग्न शव मिला। मृतक हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, परिजनों ने पुरानी रंजिश में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
History sheeter s dead body found in the field in Farrukhabad, body was in semi naked condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र में चचेरे भाई के तिलक में शामिल हो गए हिस्ट्रीशीटर युवक का शव खेत में अर्द्ध नग्न हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने पुरानी रंजिश में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर पर 26 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बबुरारा निवासी हिस्ट्रीशीटर रामजीत बाथम (40) वर्तमान में फर्रुखाबाद में रह रहा था। शुक्रवार शाम रामजीत चचेरे भाई सुग्रीव के तिलक समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार सुबह रामजीत का शव मूंगफली के खेत में अर्द्ध नग्न अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

गांव के उमेश चंद्र यादव की सूचना पर सीओ अरुण कुमार, एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। शव के पास एक बैग, जूते, पानी की बोतल, मोबाइल का चार्जर, जहर की पुड़िया मिली। उसका अंडरवियर भी कुछ दूरी पर पड़ा मिला। जानकारी पर भाई रामबक्श, गुड्डू, मां लौंगश्री, पत्नी राधा आदि मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले- रंजिश में जहर देकर हुई है हत्या
राधा ने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग पति को तिलक समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम चार बजे घर से ले गए थे। उन्हीं लोगों ने पुरानी रंजिश में पति की जहर देकर हत्या कर दी है। पुलिस ने परिवार के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विसरा सुरक्षित, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
भाई रामबख्श की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया। फोरेंसिक टीम को बैग, पानी की बोतल पर उंगलियों के निशान मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पर 26 मुकदमे दर्ज हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed