फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History-sheeter murder: Revealed in post-mortem report

हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या: सांसें थमने तक सिर पर किए वार, चकनाचूर हुईं हड्डियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 09 Nov 2021 12:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Nov 2021 12:34 PM IST
सार

जूही के मिलिट्री कैंप कच्ची बस्ती निवासी विजय सिंह की शुक्रवार रात हत्या कर शव तीस फीट गहरे मेनहोल में फेंक दिया था। पुलिस ने सोमवार को विजय के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ कि सिर पर हमले से विजय कोमा में चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
History-sheeter murder: Revealed in post-mortem report
मौके पर मौजूद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर विजय सिंह के सिर पर हत्यारों ने तब तक लाठी-डंडों व ईंट से वार किए, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। उसके सिर की हड्डी चकनाचूर हो गईं। यह खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट होता है कि आरोपियों का मकसद हत्या करना ही था। जूही के मिलिट्री कैंप कच्ची बस्ती निवासी विजय सिंह की शुक्रवार रात हत्या कर शव तीस फीट गहरे मेनहोल में फेंक दिया था। रविवार को परिजनों ने हत्यारोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया था। पुलिस ने सोमवार को विजय के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ कि सिर पर हमले से विजय कोमा में चला गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं तीनों आरोपियों रंजीत, शिवा और सुशील नेता को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हत्याकांड का सूत्रधार छोटू फरार है। एसीपी बाबूपुरवा आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उसका मोबाइल बंद है। तलाश में तीन टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed