फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History sheeter and his accomplice were shot in the encounter

कानपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को लगी गोली, हत्या के प्रयास के मामले में चल रहा था वांछित

Tue, 13 Jul 2021 08:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jul 2021 08:11 PM IST
सार

पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कानपुर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
History sheeter and his accomplice were shot in the encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बेकनगंज थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा और उसके साथी अनस की सोमवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और एक लग्जरी कार बरामद की है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कानपुर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जेल भेज दिया। चमनगंज के तलाक महल इलाके में 29 जून को शाहिद व उसके साथियों की मोहम्मद सुब्हान राइनी व उसके साथी से वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा ने अपने साथी अनस, अंजर, फैसल, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद सकलैन व तीन अन्य के साथ सुब्हान पर हमला किया था। फायरिंग के दौरान सुब्हान के पैर में गोली लगी थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शाहिद अपनेसाथी अनस उर्फ अन्नू के साथ कार से रामादेवी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर क्राइम ब्रांच और रेल बाजार पुलिस ने सीओडी पुल के पास घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख शाहिद और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और एक कार बरामद की है। पुलिस ने घायलों को केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेज दिया। 

मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों के खिलाफ चमनगंज, बेकनगंज समेत शहर के कई थाना क्षेत्राें में आपराधिक मामले दर्ज हैं। जो कई मामलों में वांछित चल रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने बदमाशों को पकड़े वाली टीम को इनाम देने की घोषणा की है। - सलमान ताज पाटिल, डीसीपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed