फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History-sheeter and four associates accused of being implicated in a false case

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर और चार साथियों पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप

Mon, 15 Sep 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter and four associates accused of being implicated in a false case
कानपुर। गुजैनी में एक युवक ने हिस्ट्रीशीटर और उसके चार साथियों पर हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगा गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी रंजीत यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में पढ़ाई के दौरान मनोज सिंह, हिमांशु गुप्ता, ऋषि सिंह उर्फ उजाला, सचिन वर्मा और अभिषेक चौबे ने उन पर हमला किया था। पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह न्यायालय में विचाराधीन है। सभी पर हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई हो चुकी है। सभी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने धमकाया है कि तुम्हें फंसाने के लिए अपने एक साथी को गोली मार देंगे। खुद को अधिवक्ता बताने वाला अभिषेक चौबे सबको शह दे रहा है। गुजैनी थाना प्रभारी अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed