फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   History Sheeter Anar singh escaped from police jalaun

पुलिस के लिए चुनौती बना है अनार सिंह, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

Mon, 28 Jan 2019 08:41 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Jan 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
History Sheeter Anar singh escaped from police jalaun
डेमो पिक
यूपी के उरई (जालौन) जिले में पुलिस पर फायरिंग व कुत्ते छुड़वाकर फरार होने वाले वारंटी बीडीसी अनारसिंह की तलाश में नदीगांव पुलिस अब मध्य प्रदेश जाने का मन बना रही है। पुलिस की मानें तो संभव है कि वारदात के बाद अनार सिंह मध्य प्रदेश में अपने किसी करीबी रिश्तेदार के घर शरण लेने पहुंच गया हो। दो एक दिन में पुलिस की टीम अनार सिंह की तलाश में रवाना होगी। एसपी अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि आरोपी व उसके साथियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।  
विज्ञापन


मालूम हो कि तीन दिन पहले नदीगांव पुलिस वारंटी अनार सिंह को पकड़ने पहुंची तो उसके समर्थकों ने पुलिस पर न सिर्फ फायरिंग की, बल्कि खूंखार कुत्ते छोड़ दिए थे। इस पर पुलिस टीम को जान बचाना मुश्किल पड़ गया था। इस बीच समर्थक अनार सिंह को छुड़ाकर भाग निकले थे।

विज्ञापन

लोगों की मानें तो यही कुत्ते अनार के साथ खेतों पर भी जाया करते थे

इसके बाद से ही उसका और उसके साथियों का कुछ पता नहीं चल रहा है। अब पुलिस को सूचना मिली है कि अनार सिंह नदीगांव की सीमा से लगे मध्य प्रदेश की ओर निकल गया है, जहां पर उसके कुछ करीबी रिश्तेदार है। सूत्र बताते हैं कि इसके अलावा अनार सपा से भी जुड़ा है, लिहाजा उसके कुछ राजनीतिक संबंध भी उसकी मदद कर रहे हैं। 

पुलिस की मानें तो सर्विलांस टीम के हाथ भी उसके मध्य प्रदेश में होने के सुराग लग रहे हैं। जल्द ही पुलिस की एक टीम जाकर उसकी तलाश में जुटेगी। अनार सिंह के जिन कुत्तों ने पुलिस पर हमला किया था वे अभी भी उसके घर के बाहर बंधे हैं। इलाकाई लोगों की मानें तो यही कुत्ते अनार के साथ खेतों पर भी जाया करते थे। अनार को भगाने में उसका साथ देने वाले अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने उनके नाते रिश्तेदारों के फोन भी सर्विलांस पर लगा रखे हैं, ताकि उन्हें जल्द पकड़ा जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed