फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Historic Radha-Krishna temple collapsed in kanpur

कानपुर: तलाक महल के पास बना ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर ढहा, जनहानि नहीं हुई

Sun, 23 May 2021 04:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 May 2021 04:23 PM IST
सार

तलाक महल के पास बना कई दशक पुराना राधा-कृष्ण का मंदिर ढह गया। मंदिर कैसे और क्यों गिरा जांच में यह बात साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Historic Radha-Krishna temple collapsed in kanpur
राधा-कृष्ण मंदिर ढहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में तलाक महल के पास कई दशक पुराना राधा कृष्ण का मंदिर शनिवार सुबह धमाके के साथ भरभराकर ढह गया। मंदिर गिरने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि कोई हादसे में हताहत नहीं हुआ। जानकारी होने पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू किया है। मंदिर कैसे और क्यों गिरा ये साफ नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तलाक महल के पास प्राचीन मंदिर है। हालांकि मंदिर में पूजा पाठ कई दशकों से बंद थी।
विज्ञापन


उसके आसपास पूरा बाजार बना हुआ और दुकानें हैं। इंस्पेक्टर बजरिया राम मूर्ति यादव ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे मंदिर ढहा। सुबह का समय होने की वजह से वहां पर कोई मौजूद नहीं था। जिससे जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के मालिक आजाद नगर निवासी बुजुर्ग अनिल कुमार गुप्ता हैं। उनको इसकी जानकारी दे दी गई है। अगर उनकी तरफ से तहरीर मिलेगी तो जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल नगर निगम मलबा हटाने का काम कर रहा है। 


एक बिरयानी वाले से कब्जे का चल रहा है विवाद
मंदिर तेज धमाके के साथ ढहा है। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर का ढहना हादसा या साजिश ये अहम सवाल है। दरअसल मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर एक बिरयानी वाले से विवाद चल रहा है। ये विवाद काफी पुराना है। यही वजह है कि मंदिर बंद चल रहा था। न पूजा होती थी न उसके कपाट खुलते थे। इस विवाद की वजह से इसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जो भी पुराने मामले इससे जुड़े होंगे उन सभी को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed