{"_id":"5f4024538ebc3e3d1a5b135c","slug":"highway-dehat-news-knp5780893138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड चौड़ीकरण के दायरे में आ रही जमीन का सर्वे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड चौड़ीकरण के दायरे में आ रही जमीन का सर्वे तेज
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर। सब कुछ दुरुस्त रहा तो जल्द ही बिल्हौर तहसील क्षेत्र में जीटी रोड (एनएच-91) के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को राजस्व विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों के वर्चुअल बैठक हुई। इसमें चौड़ीकरण के लिए जमीन जुटाने संबंधी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर मौके पर काम शुरू कराने के संबंध में चर्चा हुई।
तहसीलदार ने एक नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कई राजस्व निरीक्षकों-लेखपालों की टीम गठित कर दी है। एनएचएआई ने कन्नौज में जीटी रोड चौड़ीकरण का काम शुरू कर कर दिया है।
तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते एनएचएआई अधिकारियों के साथ लगातार मोबाइल वर्चुअल बैठकें जारी हैं। इनमें तहसील क्षेत्र के सभी 49 गांवों से गुजरने वाली जीटी रोड के निर्माण को जल्द शुरू करने पर चर्चा हो रही है। नायब तहसीलदार अतुल हर्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया गया है। राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों को अधिग्रहीत होने वाली भूमि का पूरा ब्योरा तैयार कर जल्द सूची देने के लिए कहा गया है।