फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   High voltage drama of a drunk youth in kannauj, Ambulance stopped lying on the middle of the road

अजब-गजब शराबी: नशे में धुत युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेट रोकी एम्बुलेंस, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 06 Jul 2023 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Jul 2023 02:35 PM IST
सार

Kannauj News: तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के हंसापुर गांव में गजब का मामला सामने आया है। यहां एक आया शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया है। इसमें नशे में घुत युवक ने बीच सड़क पर लेटकर एम्बुलेंस को रोककर रखा है।

विज्ञापन
High voltage drama of a drunk youth in kannauj, Ambulance stopped lying on the middle of the road
तिर्वा के हंसापुर में बीच सड़क पर शराब पीकर एम्बुलेंस के सामने लेटा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक का बीच सड़क पर लेट गया। इस बीच गुजर रही एम्बुलेंस के सामने लेटकर खूब हंगामा किया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सड़क से हटाकर एम्बुलेंस को आगे जाने दिया।

विज्ञापन

इस बीच किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के हंसापुर का है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पास के ही कामलेपुरवा गांव निवासी आत्मा राम (35) शराब के नशे में धुत हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद बीच सड़क जाकर लेट गया। इसी दौरान एंबुलेंस निकल रही थी। वह उसी के सामने लेटकर ड्रामा करता रहा। उसकी इस हरकत से एम्बुलेंस काफी देर खड़ी रही। आसपास के लोगों ने युवक को बीच सड़क से हटाकर एम्बुलेंस को रास्ता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक जमकर चला ड्रामा
उसके बाद भी युवक ने करीब दो घंटे तक जमकर ड्रामा किया, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शराब के नशे में धुत युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे को वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed