{"_id":"6911cad1da44dbef640adf2e","slug":"high-voltage-drama-between-lovers-on-the-road-in-jalaun-video-goes-viral-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जालौन में बीच सड़क पर प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जालौन में बीच सड़क पर प्रेमी प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
Mon, 10 Nov 2025 04:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Nov 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जालौन में रविवार को उरई कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा गांव के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब बीच सड़क पर प्रेमी–प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमी वहां से जाने लगा, तभी प्रेमिका सड़क पर गिरकर जोर-जोर से रोने लगी और प्रेमी को मरने की धमकी देने लगी।
देखते ही देखते मौके पर राहगीरों और आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे। किसी निजी विवाद के चलते रविवार को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में प्रेमी बाइक लेकर जाने लगा तो प्रेमिका ने सड़क के बीचोंबीच रुककर रोना शुरू कर दिया। कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे, जिससे वहां तमाशबीनों की भीड़ और बढ़ती चली गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और परिजनों को बुला लिया गया है।