फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High-tension power line snaps and falls on farmer irrigating his field; dies after suffering severe burns

Hardoi: खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, झुलसकर मौत

Sat, 23 May 2026 06:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 23 May 2026 06:08 PM IST
सार

Hardoi News: करंट से झुलसकर किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
High-tension power line snaps and falls on farmer irrigating his field; dies after suffering severe burns
मृतक परमेश्वरदीन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मांझगांव में शनिवार सुबह मक्का की फसल सींच रहे किसान पर एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से झुलसकर किसान की मौत हो गई। माझगांव निवासी परमेश्वर दीन (72) खेती करते थे। गांव के पास ही उनका खेत है। पुत्र अजय पाल ने बताया कि शनिवार दिन में लगभग 11:30 बजे परमेश्वरदीन खेत में सिंचाई करा रहे थे। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है।

विज्ञापन


तार जर्जर होने की वजह से टूटकर पिता के ऊपर आ गिरा। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन फानन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो पुत्र हैं।
विज्ञापन


सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने के कारण करंट लगने से किसान की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रुइया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिषेक पाल ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तार टूटने की वजह पता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed