फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   High speed car and bike collision in Kanpur Dehat, private hospital manager crushed to death

Kanpur Dehat Accident: तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर, निजी अस्पताल के मैनेजर को रौंदा, मौत

Wed, 12 Apr 2023 10:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: कानपुर-झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारने के बाद निजी अस्पताल के मैनेजर को रौंदा डाला। हादसे में मैनेजर की मौत हो गई, जिसके बाद कार चालक फरार हो गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
High speed car and bike collision in Kanpur Dehat, private hospital manager crushed to death
लोगों से घटना की जानकारी लेते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर बुधवार सुबह नबीपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार निजी अस्पताल के मैनेजर को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरे घायल को रौंदते हुए कार सवार भाग निकला। वहीं, कानपुर नगर के एक चिकित्सालय ले जाते समय मैनेजर की मौत हो गई।

विज्ञापन

अनहोनी की जानकारी पर परिजन बिलख पड़े। वहीं, हादसा करने वाली कार की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। जैनपुर में यूपीएसआईडीसी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सैनिक मनीराम के बड़े बेटे रणविजय शर्मा (42) अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मैनेजर थे।
विज्ञापन

पिता मनीराम व मां बबेरू बांदा में रहते हैं। रणविजय की पत्नी व बच्चे इस समय उनके पास गए थे। रात में अस्पताल में रुकने के बाद बुधवार सुबह रणविजय बाइक से घर जा रहे थे। माती बस डिपो के पास पहुंचने पर पीछे से आयी तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट लगाने से सुरक्षित रहा
हादसे में रणविजय बाइक से सड़क पर गिर गए। इसी बीच कार चालक उन्हें रौंदते हुए भाग निकला। सीने में गहरी चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने से सिर सुरक्षित रहा। हादसे की जानकारी पाकर निजी अस्पताल के साथी कर्मी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से रणविजय को कानपुर नगर ले जाने लगे।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
रास्ते में ही रणविजय की मौत हो गई। निजी अस्पताल के डॉक्टर विकास श्रीवास्तव ने बताया कि करीब दस बजे उनकी बात रणविजय से हुई। इसके बाद हादसा हो गया। अकबरपुर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed