{"_id":"5a0e8c954f1c1b8d698bbfcf","slug":"here-are-two-communities-fight-because-of-sound-speaker","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा के पास से चेहल्लुम जुलूस के साउंड स्पीकर को लेकर दो समुदाय भिड़े, मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा के पास से चेहल्लुम जुलूस के साउंड स्पीकर को लेकर दो समुदाय भिड़े, मचा बवाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात के शिवली के रैकेपुर गांव में गुरुवार रात तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक समुदाय के लोगों ने आगजनी कर दी। इससे बवाल और भड़क गया। घटना की सूचना पर एसपी रतनकांत पांडेय और डीएम आरके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने दोनों समुदाय के लोगों को समझा कर शांत कराया। क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
रात में दूसरे समुदाय का चेहल्लुम जुलूस रज्जन लाल के घर के सामने से निकला
डेमो पिक
रैकेपुर गांव निवासी रज्जन लाल मिश्रा ने भागवत कथा आयोजन किया है। बृहस्पतिवार को उनके घर के बाहर भागवत कथा चल रही थी। तमाम महिलाएं और पुरुष कथा सुन रहे थे। रात में दूसरे समुदाय का चेहल्लुम जुलूस रज्जन लाल के घर के सामने से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
साउंड सिस्टम पर मातमी गानें और धुन बज रही थी
डेमो पिक
जुलूस में लाउड स्पीकर और साउंड सिस्टम पर मातमी गानें और धुन बज रही थी। कथा सुनने आए लोगों और ग्रामीणों ने तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने का विरोध किया तो दोनों समुदाय के लोग भिड़ गए।
एक समुदाय के लोगों ने आगजनी कर दी
डेमो पिक
मारपीट और गाली-गलौज के बाद पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। मारपीट और भगदड़ में कई लोग चुटहिल हो गए। एक समुदाय के लोगों ने आगजनी कर दी। सूचना मिलते ही सीओ रसूलाबाद आरके मिश्रा, शिवली थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा, एसीएम और कई थानों का फोर्स वहां पहुंच गया। डीएम, एसपी देहात भी पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। एसपी ने बताया कि स्थिति काबू में हैं।