फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   helth

49.2 फीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Mon, 01 Feb 2021 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
helth
अकबरपुर के मेटरनिटी विंग में नवजात को पोलियो ड्रॉप पिलाते डीएम डा.दिनेश चंद्र मौजूद सीएमओ व अन्य? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के मैटरनिटी विंग में पहुंचकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने दो नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जिले में शाम तक महज 49.2 फीसदी बच्चों को ही खुराक दी जा सकी। सबसे ज्यादा मलासा ब्लॉक में 11207 बच्चों को खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

रविवार से जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के शुभारंभ के दौरान डीएम ने विभाग के अफसरों से हाईरिस्क एरिया वाली बस्तियां, ईंट-भठ्ठे में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता से पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश दिए। पहले दिन 875 बूथों पर 137977 बच्चों को खुराक दी गई। इसमें सबसे कम अकबरपुर ब्लॉक में 34687 के सापेक्ष 15338 को खुराक दी गई। जबकि पांच साल तक के बच्चों को अमरौधा में 18046, डेरापुर में 8441, झींझक में 13270, मैथा में 10853, मलासा में 11207, राजपुर में 12785, रसूलाबाद में 21423, संदलपुर में 10491, सरवनखेड़ा में 16123 को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि कुल 280243 बच्चों को खुराक दी जानी हैं। अभियान में 1750 वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 630 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। जिले में 426 हाईरिस्क एरिया व 232 ईंट भठ्ठे हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, जिला अस्पताल महिला सीएमएस शुभ्रा मिश्रा, समाजिक कार्यकर्ता कंचन मिश्रा, अकबरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. आईएच खान, सर्विलांस मेडिकल आफीसर जेजे जोसफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed