फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   help

गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिले

Mon, 07 Dec 2020 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
help
कपड़े वितरित करते समिति के लोग। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। रविवार को मंगलपुर कस्बे में ग्रामीण शिक्षा उत्थान एवं मानव सेवा समिति ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए। सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। समिति आस-पास के गांवों व कस्बों के लोगों से पुराने व नए कपड़े एकत्र करती है।
विज्ञापन

रविवार को समिति के पदाधिकारियों ने मंगलपुर कस्बे में करीब पांच सौ जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए। गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंद खुश नजर आए। समिति के विवेक कुशवाहा ने कहा कि समिति प्रत्येक वर्ष गरीबों को कपड़े वितरित करती है। कहा कि पुराने या नए कपड़े जो प्रयोग में न हों उन्हें समिति को दान कर सकते हैं। समिति उन कपड़ों को जरूरतमंदों तक पहुंचाएगी। यहां प्रबुद्ध श्रमशील, महेंद्र वर्मा, सुशील गुप्ता, ब्रजेश पांडेय, राजेश प्रजापति, ब्रजेश राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed