{"_id":"67bf6b3e94ae35a69b09d80b","slug":"heavy-vehicles-passing-through-the-narrow-road-of-the-colony-causing-traffic-jam-kanpur-news-c-220-1-akb1007-123332-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बस्ती के सकरे मार्ग से निकल रहे भारी वाहन, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बस्ती के सकरे मार्ग से निकल रहे भारी वाहन, लग रहा जाम
Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। कस्बा के दमनपुर मार्ग पर बस्ती के रास्ते से भारी वाहन निकलने के दौरान आए दिन जाम लग जाता है। जाम के चलते राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजपुर कस्बा के बस स्टैंड के सामने से दमनपुर संपर्क मार्ग निकला है। यह सड़क पटेल नगर बस्ती से होकर बेहमई तक गई है। बस्ती में सड़क सकरी है। इस सड़क से रोजाना 40 से 50 डंपर व ट्रक बेहमई बालू घाट से बालू लेकर निकलते हैं। भारी वाहनों के सकरे मार्ग से निकलने पर आए दिन मुगल रोड पर जाम लग जा रहा है। इधर सड़क किनारे रहने वाले नागरिकों और दुकानदारों को बालू लदे वाहनों के निकलने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
बस्ती निवासी रज्जन लाल, सादाब, इख्तियार, मोहसिन, अरबिंद का कहना है कि बस स्टाॅप के सामने दमनपुर मार्ग पर बड़ी संख्या में रिहायशी इलाका है। बालू लदे वाहनों के गुजरने से हादसा होने की संभावना बनी रहती है। वहीं, इन वाहनों की वजह से लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। लोगों ने संपर्क मार्ग पर हाइट गेज लगवाने की मांग की है। ईओ राजपुर नीति त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा वासियों से समस्या की जानकारी मिली है। जिले के अफसरों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।