फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heat like summer in Phalgun, temperature crosses 35, wheat farmers worry increased

Kanpur News: फाल्गुन में जेठ सी तपिश, तापमान 35 पार, गेहूं किसानों की बढ़ी चिंता

Wed, 27 Mar 2024 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Heat like summer in Phalgun, temperature crosses 35, wheat farmers worry increased
इटावा। फाल्गुन में जेठ सी तपिश ने गेहूं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो गेहूं के दाने हल्के होंगे। फसल जल्दी पकने से पैदावार पर असर पड़ेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में बढ़ोतरी की गति अगर ऐसे ही बनी रही तो अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जो सामान्य से अधिक होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी से इतनी गर्मी होने से किसानों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। रबी की फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने का कारण जलवायु परिवर्तन है। इसका रबी की फसलों पर भी असर पड़ेगा। गेहूं के दाने सामान्य तापमान में पकते हैं। जब गर्मी अधिक होती है, तो अनाज न तो अच्छी तरह से फूलता है और न ही ठीक से पकता है। अधपके और सख्त अनाज के कारण गेहूं का स्वाद कम हो जाता है और पौष्टिकता भी कम हो सकती है।
विज्ञापन

बीते वर्ष 26 मार्च को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा था, लेकिन इस बार तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। किसानों को चाहिए कि गेहूं की फसल में पोटेशियम नाइट्रेट दो ग्राम की मात्र एक लीटर पानी और सल्फेट या पोटाश की पांच ग्राम मात्र एक लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। इससे मौसम के असर को कुछ कम रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अचानक बढ़ा तापमान देगा बीमारियों को दावत
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दोपहर के समय तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। मंगलवार दोपहर तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। होली पर तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने के बाद इस माह के अंत तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इससे गर्मी बढे़गी। लोगों के हीट स्ट्रोक की चपेट में आने का खतरा बढ़ेगा। जिला अस्पताल के डॉ. शांतनु निगम ने बताया कि मौसम में अचानक गर्मी बढ़ने से खांसी, जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ेगी।


किसानों की बात
निवाड़ीकला निवासी किसान रामस्वरूप ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार हो गई है। अमूमन 15 अप्रैल से गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है, लेकिन अगर तापमान बढ़ता रहा तो गेहूं की कटाई पहले ही शुरू हो जाएगी। इससे पैदावार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
लुधयानी निवासी किसान लक्ष्मीकांत बाथम का कहना है कि तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने से गेहूं का दाना सूखने लगता है। इससे पैदावार में कमी के साथ-साथ समय से पहले गेहूं पक जाएगा। इससे नुकसान की संभावना बनी रहती है।



कुछ इस प्रकार बढ़ेगा तापमान
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 22 रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम 36 व न्यूनतम 22 व गुरुवार को अधिकतम 38 व न्यूनतम तापमान 22 रहने की संभावना है।



अचानक से तापमान में बढ़ोतरी होने से गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना रहती है। तेज गर्मी से गेहूं का दाना सिकुड़ने लगता है। पैदावार पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगता है। इस समय गेहूं की फसल में अधिक नमी भी नुकसानदायक साबित हो सकती है।
- एके पांडे, कृषि विशेषज्ञ जनता कॉलेज बकेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed