फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   heat

चढ़ा पारा, गर्मी से बिलबिलाए लोग

Sun, 03 May 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sun, 03 May 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
रविवार को जिले में तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग
विज्ञापन
दिनभर गर्मी से बेहाल रहे। कड़ी धूप व गर्मी के चलते अकबरपुर की साप्ताहिक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने जरूरी कामों से ही सड़कों पर निकलते दिखाई दिए। तेज धूप से बचाव के लिए लोग अपने चेहरे को रुमाल, गमछे व तौलिया से ढके दिखाई दिए।

बताते चलें कि रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। सूर्य की तेज किरणों की तपिश से लोग गर्मी से बिलबिला उठे। दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई।

 जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। जिसके चलते अकबरपुर की साप्ताहिक बाजार में दुकानदार सन्नाटे में बैठे रहे। वहीं स्टेट बैंक रोड स्थित टेंपो स्टैंड भी खाली नजर आया। टेंपो चालक सवारियों के इंतजार में तेज धूप में इंतजार करते रहे। लेकिन लोग  अपने घरों में ही कैद रहे।

जरूरी कामों से निकलने वाले रोग छाता, गमछा, तौलिया, रुमाल से अपने चेहरे व शरीर को ढकते नजर आए। तेज धूप के चलते सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम करीब पांच बजे के आसपास धूप में कमी आने पर सड़कों पर चहल-पहल नजर आई।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान करीब 39.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed