फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hearing on Dinu and Aridaman's discharge petitions on the 27th.

Kanpur News: दीनू और अरिदमन के आरोपमुक्ति प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई 27 को

Fri, 17 Jul 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Dinu and Aridaman's discharge petitions on the 27th.
कानपुर। बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड से जुड़े मुकदमे में जेल में बंद अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू और जमानत पर बाहर आए अधिवक्ता अरिदमन सिंह की ओर से दाखिल आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई अपर जिला जज 19 की अदालत में 27 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

पिंटू सेंगर की 20 जून 2020 को चकेरी में दिनदहाड़े हत्या हो गई थी। पिंटू के भाई धर्मेंद्र सिंह ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में मो.आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट, सऊद अख्तर, तनवीर अनवार उर्फ तनवीर बादशाह, मो.अयाज उर्फ टायसन, मो.असलम उर्फ गुलरेज, वीरेंद्र पाल, मनोज कुमार गुप्ता, महफूज अख्तर, सिपाही श्याम सुशील मिश्रा आदि को आरोपी बनाया गया है। पिछले साल पुलिस ने इसी मुकदमे में दो अधिवक्ताओं दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अरिदमन जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ चुका है जबकि दीनू अभी जेल में ही बंद है। दोनों के खिलाफ मुकदमे में आरोप तय होने हैं लेकिन दीनू की ओर से आरोपमुक्ति प्रार्थना पत्र दिया गया था। गुरुवार को अरिदमन सिंह की ओर से भी आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। अभियोजन ने आपत्ति के लिए समय मांगा जिस पर कोर्ट ने 27 जुलाई की तारीख तय की है। दोनों प्रार्थना पत्रों पर एकसाथ सुनवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed