{"_id":"69ac766d0a98a098cc02c635","slug":"hearing-of-73738-notices-pending-target-till-march-10-kanpur-news-c-220-1-akb1002-139404-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 73,738 नोटिसों की सुनवाई बाकी, 10 मार्च तक का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 73,738 नोटिसों की सुनवाई बाकी, 10 मार्च तक का लक्ष्य
Sun, 08 Mar 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। एसआईआर में मैपिंग से छूटे मतदाताओं व विसंगतियों पर जारी किए गए नोटिसों की सुनवाई के लिए रविवार को बीएलओ बूथों पर रहेंगे। इसके निर्देश दिए गए हैं। दरअसल अभी 73738 नोटिसों की सुनवाई बाकी है। जिला स्तर पर 10 मार्च तक इन नोटिसों की सुनवाई पूरी करने की लक्ष्य दिया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि जिले में चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,72,131 नोटिस दिए गए। इसमें मैपिंग से छूटे 1.24 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया हैं। वहीं, मैपिंग करा चुके मतदाताओं के नाम, पते या आयु आदि में विसंगति पर 1.48 लाख मतदाताओं को नोटिस मिले हैं। इसमें अब तक 1, 98, 393 नोटिसों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। अब 73, 738 नोटिसों की सुनवाई शेष है। 10 मार्च तक प्रत्येक दशा में नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। बताया कि अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 8 मार्च को बूथों से संबंधित नोटिसों की सुनवाई सुनिश्चित करेंगे। पर्यवेक्षणीय दायित्व संबंधित कार्यालयाध्यक्षों का होगा। बिना पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
..........................
घर-घर नहीं जा रहे बीएलओ
एसआईआर में दावा व आपत्तियों के लिए छह मार्च अंतिम तिथि थी। वहीं 27 मार्च तक नोटिस की सुनवाई की जानी है। इधर बीएलओ निर्देश के बाद भी घर-घर नहीं जा रहे हैं। रूरा में बीएलओ नगर पंचायत कार्यालय में बैठकर फोन पर नोटिस की जानकारी मतदाताओं को दे रहे हैं। दस्तावेज लेकर आने और मौकेे पर नोटिस दिए जाने की बात कही जा रही है। इससे लोग असहज महसूस कर रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बीएलओ को घर-घर जाकर नोटिस देना है। दावा आपत्तियों का समय पूरा हो गया है। अब तक 44 हजार से अधिक फार्म-6 आ चुके हैं। 1129 फार्म-7 आए हैं। वहीं 7500 से अधिक फार्म-8 प्राप्त हुए हैं।