{"_id":"5dd24f508ebc3e55071aff60","slug":"healthy-family-fit-india-event-organized-by-amar-ujala-at-green-park-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला: हेल्दी फैमिली फिट इंडिया कार्यक्रम, बच्चों सहित पूरा कानपुर लेगा फिट रहने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला: हेल्दी फैमिली फिट इंडिया कार्यक्रम, बच्चों सहित पूरा कानपुर लेगा फिट रहने का संकल्प
Mon, 18 Nov 2019 06:24 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
हेल्दी फैमिली फिट इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
‘वर्ल्ड डायबिटीज डे (14 नवंबर)’ के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को ग्रीन पार्क में आयोजित किए जा रहे ‘हेल्दी फैमिली फिट इंडिया’ मानव श्रृंखला में बच्चों के साथ पूरा कानपुर फिट रहने का संकल्प लेगा। इसमें योग, व्यायाम, उचित खानपान सहित अन्य तरीकों से फिट रहने के टिप्स दिए जाएंगे।
स्कूली बच्चे विशाल मानव शृंखला बनाकर ‘हेल्दी फैमिली फिट इंडिया’ का संदेश देंगे। ज्यादा से ज्यादा शहरवासी इस विशाल आयोजन में शामिल होकर परिवार को स्वस्थ बनाने का संकल्प लेंगे। अमर उजाला, वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, जिला प्रशासन, एकल विद्यालय के संयुक्त प्रयास से पहले यह आयोजन वर्ल्ड डायबिटीज डे पर 14 नवंबर को होना था, पर इस कार्यक्रम की तारीख बढ़कर 19 नवंबर कर दी गई है।

कार्यक्रम सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। ‘थोड़ा करें व्यायाम, थोड़ा सा सुधारें खानपान, जीवन में आएगी उमंग, भरेंगे नई उड़ान’ नारा सार्थक करने के उद्देश्य से होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। बड़ी संख्या में शहर के स्कूल, कालेज, समाज सेवा संस्थाएं, विभिन्न संगठन इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
ये हैं सहयोगी संस्थाएं
उजाला हेल्थकेयर, परिवर्तन संस्था, रेस्टोरेंट एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन, इस्कॉन टेंपल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सखी केंद्र, आरोह, पालीवाल पैथोलॉजी, सीए सोसाइटी, फैसिलिटेशन फॉर इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन, कर्णधार क्लब, यूपी ओलंपिक, ग्रीन पार्क, क्रीड़ा भारती, मेडिसिन एसोसिएशन बिरहाना रोड, नर्सिंगहोम एसोसिएशन, बीएनआई, गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल इस्टेट, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, लॉयन्स क्लब, भारत विकास परिषद, कराटे एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, लीलामणि हॉस्पिटल, जिम एसोसिएशन (सुपर-30)।