फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   health,vaccination,auraiya

टीकाकरण टीमाें का एक दिन का वेतन काटा

Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
health,vaccination,auraiya
औरैया। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जिला प्रशासन लगातार टीमों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दे रहा है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को 20 से कम टीकाकरण करने वाली 69 टीमों का एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के नोडल अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। जिसमें लगातार टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के निर्देश हैं। गांव में टीकाकरण के लिए पहुंच रहीं टीमों को प्रत्येक गांव में कम से कम 20 लोगों का टीकाकरण कराने के निर्देश है। इसके बाद भी शनिवार को गांव में पहुंची टीमों ने 20 से कम लोगों का टीकाकरण किया। जिसमें कई टीमें पूरे दिन में तीन से चार लोगों का ही टीकाकरण कर सकीं।
विज्ञापन

टीम की कार्यशैली में शिथिलता पाए जाने पर नोडल अधिकारी ने 69 टीमों में काम करने वाले कर्मचारियों के एक दिन वेतन और मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed