{"_id":"620bef47d815a678be03e0ca","slug":"health-news-kanpur-news-knp6808287190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना के 11 केंद्र खोले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना के 11 केंद्र खोले गए
विज्ञापन
उरई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल जनपद के समस्त राजकीय व निजी चिकित्सालयों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से जोडने की तैयारी शुरू हो गई है। जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय एवं सीएचसी कोंच, कालपीए कदौरा, रामपुरा, माधौगढ़, नदीगांव और जालौन सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद एवं डकोर को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में पंजीकृत किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ आशीष कुमार झा ने बताया कि 27 सितंबर 2021 को केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की थी। इस योजना में हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री एक महत्वपूर्ण निर्माण खंड है। जन आरोग्य योजना में शामिल सभी सूचीबद्ध अस्पतालों को डिजिटल मिशन पर जोडने की प्रक्रिया डीएम के निर्देश पर शुरू की जा चुकी है।
सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि जनपद में कार्यरत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी पंजीकृत अस्पतालों को डिजिटल मिशन से लिंक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। जनपद में आयुष्मान भारत योजना में शामिल 16 अस्पतालों में से 11 को अब तक जोड़ दिया गया है। पांच अन्य अस्पतालों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक को डिजिटल मिशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड के माध्यम से एक यूनिक आईडी और पासवर्ड जनरेट करना होता है। एक बार आईडी और पासवर्ड मिलने के बाद उक्त फैसिलिटी की पूरी जानकारी विस्तृत ब्योरे के साथ ऑनलाइन भरना पड़ता है। पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद अस्पताल के फैसिलिटी मैनेजर जो अधीक्षक के नाम से एक आईडी नंबर मिलता है। इसे बाद में लाभार्थियों को योजना के अनुसार डिजिटल सुविधा दिलाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। आरोग्य सेतु एप से भी आयुष्मान भारत डिजिटल से जुड़ सकते हैं।