{"_id":"5d1a5c388ebc3e3cc35fd7c0","slug":"health-minister-siddharth-nath-singh-talk-about-sp-and-bsp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री बोले सपा- बसपा ने दलित मुस्लिमाें के लिए कुछ नहीं किया, दिमागी बुखार से यही पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री बोले सपा- बसपा ने दलित मुस्लिमाें के लिए कुछ नहीं किया, दिमागी बुखार से यही पीड़ित
Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि दलित, मुस्लिम आदि वंचित वर्गों में इंसेफ्लाइटिस (दिमागी बुखार) के केस अधिक होते हैं। बसपा और सपा इन्हें अपना वोट बैंक भर समझती है।
मायावती और अखिलेश सरकार ने इनके लिए किया कुछ नहीं। हमने जाकर देखा तो इन वंचित वर्गों में इंसेफ्लाइटिस और दूसरे विभिन्न रोगों के मामले अधिक मिले। सोमवार को आईएमए के कार्यक्रम में आए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि 11 विभागों के साथ मिलकर इंसेफ्लाइटिस से निपटने की योजना बनाई गई।

मॉब लिंचिंग की घटना पर बोले, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017-18 में इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मृत्यु दर में 67 फीसदी कमी आई है और 35 फीसदी इस रोग के केस घटे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि संचारी रोग अभियान का प्रदेश में दूसरा चरण शुरू किया गया है। इससे इंसेफ्लाइटिस को रोकेंगे।
गांवों में वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था की जा रही है, जिससे रोगियों को उच्चीकृत उपचार मिले। मॉब लिंचिंग की घटनाओं के मामले में उन्होंने कहा कि मामलों की जांच कराई जा रही है। इससे सत्यता पता चलेगी। कानून व्यवस्था संबंधी प्रियंका गांधी के बयान के संबंध में बोले कि कुछ लोगों को सुर्खियों में रहने की आदत होती है। बयान देने के बजाए लोग जनता के बीच जाकर काम करें।