फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   health minister said lets boycott politics of self-interest

स्वास्थ्य मंत्री बोले,‘स्वार्थ की राजनीति करने वालों का करो बहिष्कार’

Wed, 26 Oct 2016 10:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
health minister said lets boycott politics of self-interest
स्वास्थ्य मंत्री सुधीर रावत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर गोविन्द नगर के डीबीएस कालेज राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को ‘भारतीय लोकतंत्र : चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुधीर रावत ने कहा कि लोकतंत्र मंदिर के समान होता है। राजनीतिज्ञों को भी संसद में वैसे ही विचारों के साथ जाना चाहिए, जैसे लोग मंदिर में जाते हैं। जातिवाद, क्षेत्रवाद व राजनीतिक अपराधीकरण लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इन सबको दूर करने के लिए स्वार्थ की राजनीति करने वालों का बहिष्कार करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने प्राचार्य कार्यालय में केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। स्वास्थ्य मंत्री सुधीर रावत मीडिया से बातचीत में पार्टी के भीतर मचे घमासान पर पहले तो कुछ भी बोलने से कतराते रहे। बाद में उन्होंने कहा कि सपा दो खेमों में नहीं बटी है। 2017 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। पवन पांडेय को मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने को पार्टी का निर्णय बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed