{"_id":"5f4175158ebc3e3d1d139534","slug":"health-akbarpur-news-knp57826635","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग सहित 34 निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग सहित 34 निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में शनिवार को अकबरपुर एसडीएम कार्यालय का कर्मी, वृद्धाश्रम का एक वृद्ध सहित 34 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 709 हो गई है। सभी संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा गया है।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में अकबरपुर एसडीएम कार्यालय का कर्मी व वृद्धा आश्रम का एक वृद्ध कोरोना संक्रमित निकला है। इसके अलावा भोगनीपुर के रैगवां गांव में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं झींझक सीएचसी अधीक्षक की पत्नी, डेरापुर के नन्थू का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं एंटीजन किट जांच में रसूलाबाद के लोहिया नगर का युवक, देवीपुर पुखरायां का युवक, सिमरिया अमरौधा में एक अधेड़, मलासा में एक युवक, एसडीएम कार्यालय की महिला कर्मचारी, राजपुर में एक युवक, रनियां में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
अकबरपुर सीएचसी के अंतर्गत दो युवती सहित 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्षेत्र को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि शनिवार को 19 लोगों के ठीक होने पर घर भेजा गया है। जिले में 391 मरीज सही हो चुके हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में बने कोविड अस्पताल में लगातार अव्यवस्थाओं के आलम से मरीज परेशान थे। इसका खुलासा गुरुवार को डीएम दिनेश चंद्र सिंह चौहान के निरीक्षण में हुआ था। निरीक्षण के बाद डीएम ने स्वयं मरीजों से बात करनी शुरू की। शनिवार को वहां भर्ती चार मरीजों से डीएम ने स्वयं बात की। मरीजों ने बातचीत में व्यवस्था संतोष जनक बताई। डीएम ने कहा कि कोविड अस्पताल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
सांसद के भाई व बहू ने जीती कोरोना से जंग
11 अगस्त को अकबरपुर सांसद के भाई व बहू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार को सांसद के भाई व बहू ने कोरोना से जंग जीत ली। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि सांसद भतीजे व भतीजी कोरोना पॉजिटिव होने से अभी भी होम क्वारंटीन है।