फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Headmaster dies after being hit by a loader, woman dragged for 50 meters after the collision

Fatehpur: लोडर की टक्कर से प्रधानाध्यापक की मौत ,टक्कर के बाद 50 मीटर तक घिसटी महिला

Sat, 18 Jan 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jan 2025 10:42 PM IST
सार

Fatehpur News: लोडर की टक्कर से प्रधानाध्यापक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

विज्ञापन
Headmaster dies after being hit by a loader, woman dragged for 50 meters after the collision
संगीता त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार लोडर ने शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे महिला प्रधानाध्यापक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोडर में फंसी शिक्षिका को चालक 50 मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है। हादसास्थल के सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हुआ है।
विज्ञापन




कानपुर श्यामनगर निवासी शिवांश त्रिवेदी की पत्नी संगीता त्रिवेदी (38) मलवां थाना क्षेत्र के मयारामखेड़ा स्थिति प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थी। वह छुट्टी के बाद दोपहर में कानपुर जाने के लिए बस पकड़ने कल्यानपुर थाने के इटरौरा हाईवे पर पहुंची थी। हाईवे पार कर सोहन पेड़ा की दुकान पर बच्चों का सामान खरीदने जा रही थी। हाईवे पार करते समय प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार लोडर ने प्रधानाध्यापक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोडर में फंसकर प्रधानाध्यापक 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसा देखकर व्यापारी विजय सिंह मौके पर पहुंचे। वह अपने वाहन से महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने प्रधानाध्यापक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पति शिवांश व अन्य परिजन पहुंचे। पति शिवांश भी कानपुर में इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उनके दो बेटे तेजस व राज है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर लोडर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed