फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Headmaster came school in drunken condition drops children

नशे में इन गुरु जी ने लांघी सारी सीमाएं, बच्चों संग की ऐसी गिरी हुई हरकत 

Mon, 14 Aug 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
Headmaster came school in drunken condition drops children
डेमो
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की बिवांर इलाके की घटना है। यहां ग्राम पंचायत के मजरा जल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुजी ही नशे की हालत में सुबह नौ बजे स्कूल पहुंचे। आते ही गुरुजी ने धारा प्रवाह बच्चों को गाली-गलौज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

Headmaster came school in drunken condition drops children
जल्ला गांव के स्कूल में प्रधानाध्यापक को पकड़े अभिभावक।  - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं बाद में सभी को फटकार कर स्कूल से भगा दिया। बच्चों ने घर पहुंचने पर अभिभावकों को इसकी जानकारी दी तो सभी स्कूल जा धमके। लेकिन प्रधानाचार्य अभिभावकों के साथ भी गाली-गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी ने संकुल प्रभारी और एबीआरसी को भेजकर जानकारी ली। इसके बाद प्रधानाध्यापक को हटाकर जूनियर विद्यालय के टीचर को स्कूल का प्रभारी बनाया है। 

बिवांर ग्राम पंचायत के मजरा जल्ला के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक कृपाशंकर की तैनाती है। उनके साथ एक शिक्षामित्र पढ़ाता है। स्कूल में 70 बच्चे हैं। सुबह करीब नौ बजे प्रधानाध्यापक बाइक से आए और मौजूद बच्चों से गाली गलौज शुरू कर दी व भगा दिया। बच्चे घर पहुंचे और घटना की जानकारी अभिभावकों को दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Headmaster came school in drunken condition drops children
प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला
इस पर गांव के कलकइयां व ग्राम पंचायत सदस्य राकेश सविता ने प्रधान प्रतिनिधि रमेश भदौरिया को जानकारी दी। इसी के बाद प्रधान ने खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा को सूचित किया। जिस पर संकुल प्रभारी रामकृपाल व एबीआरसी वीरपाल स्कूल पहुंचे। संकुल प्रभारी रामकृपाल ने बताया कि प्रधानाध्यापक कृपाशंकर अत्यधिक नशे में थे और जो बराबर गाली गलौज कर रहे थे। बताया कि नशे में होने पर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया।

लेकिन अभिभावकों को देखते ही बाइक से भाग निकला। कहा कि जूनियर स्कूल के अध्यापक रमेश कुमार को इस विद्यालय का चार्ज दिया है। विद्यालय में मात्र दो ही अध्यापकों की नियुक्ति है जिसमें एक शिक्षामित्र सुश्रति चिकित्सा अवकाश पर है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक रोजाना शराब पीकर विद्यालय आते है और बच्चों को गाली गलौज करते हुए अपने निजी काम करवाने के बाद स्कूल से भगा देते हैं। प्रधान प्रतिनिधि रमेश सिंह भदौरिया ने भी बताया इस शराबी अध्यापक की उनके जरिये विभाग में शिकायत कर चुकी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed