फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Head constable Surendra Dubey threatened businessman in Kanpur

कांस्टेबल की धमकी: 'तू मुझे नहीं जानता, मेरे दादा ने ढाई हजार कत्ल किए, अभी गुंडों की फौज बुलाऊंगा; हेकड़ी...'

Sat, 23 Sep 2023 01:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Sep 2023 01:51 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में व्यापारी से गाली गलौज करते नशे में धुत हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कांस्टेबल कह रहा है कि तू मुझको नहीं जानता, मेरे दादा ने ढाई हजार मर्डर किए हैं। एसीपी चकेरी की जांच में हेड कांस्टेबल दोषी मिला। इस पर डीसीपी को रिपोर्ट सौंपी गई है।

विज्ञापन
Head constable Surendra Dubey threatened businessman in Kanpur
आरोपी हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नर्वल थाना क्षेत्र में व्यापारी से गालीगलौज और धमकी देते नशे में धुत हेड कांस्टेबल सुरेंद्र दुबे के दो वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वायरल वीडियो में हेड कांस्टेबल कह रहा है कि मैं कौशांबी का रहने वाला हूं, अभी तू मुझको नहीं जानता, मेरे दादा ने ढाई हजार मर्डर किए हैं। 
विज्ञापन

अभी गुंडों की फौज बुला दूंगा। हेकड़ी निकल जाएगी। व्यापारी नेता महेश वर्मा ने वायरल वीडियो के आधार पर पुलिसकर्मी की शिकायत डीसीपी पूर्वी से की थी। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने नर्वल निवासी बाइक रिपेयरिंग का काम करने वाले दुकानदार से शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए धमकी दी थी।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शिवाजी शुक्ला ने मामले की जांच एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव को दी थी। शुक्रवार को एसीपी चकेरी ने वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित के बयान दर्ज किए। प्राथमिक जांच में हेड कांस्टेबल दोषी पाया गया है। एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीसीपी पूर्वी को भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हेड कांस्टेबल के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी
वीडियो में हेड कांस्टेबल अभद्रता व अमर्यादित व्यवहार करते दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिकायतकर्ता महेश वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी हेड कांस्टेबल उसकी दुकान गया था और उसके खिलाफ मुकदमा लिखाने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed