फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU students will create their own research kit use for various research

खुद की रिसर्च किट तैयार करेंगे हरकोर्टियंस, दो कॉलेजों के बीच हुआ ये अहम समझौता

Thu, 05 Sep 2019 01:30 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Sep 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
HBTU students will create their own research kit use for various research
एचबीटीयू
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के छात्र अब विभिन्न शोध के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली रिसर्च किट (एनालॉग और डिजिटल ट्रेनर किट) खुद तैयार करेंगे। इसके लिए बुधवार को विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग और थयागराजर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मदुरै ने समझौता किया है। दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ मिलकर इसके लिए छात्रों को गाइडेंस प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृष्णराज ने बताया कि यह किट इलेक्ट्रॉनिक्स के हर उत्पाद के ट्रायल में प्रयोग होती है। बाजार में इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। विवि में तैयार करने में महज पांच हजार रुपये खर्च होंगे। बताया कि जल्द ही दोनों संस्थान मिलकर मदुरै में एक हैकाथॉन का आयोजन करने वाले हैं।
विज्ञापन


इसमें दोनों संस्थानों के छात्रों को सॉलिड वेस्ट मैटेरियल पर समस्या खोजने और फिर उसके समाधान पर काम करने का टास्क दिया जाएगा। बेस्ट आइडिया देने वाली टीम को पुरस्कृत करेंगे और उन्हें एआईसीटीई के नेशनल हैकाथॉन में भेजा जाएगा। प्रो. रघुराज सिंह, प्रो. के हरिहरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवर्स इंजीनियरिंग की तरफ बढ़ा कदम
प्रो. कृष्णराज ने बताया कि अब उनका विभाग रिवर्स इंजीनियरिंग की तरफ बढ़ रहा है। मतलब हम उन मशीनों, उत्पाद को अपने यहां खुद तैयार करेंगे जो अभी तक विदेशों से खरीदे जाते रहे हैं। इसके लिए पहले हम उन मशीनों को लाकर उस पर अध्ययन करेंगे। और फिर पार्ट्स का अपने यहां ही निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed