फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU students will be prepared according to the needs of the industries

Kanpur News: उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे एचबीटीयू के छात्र

Sat, 18 Apr 2026 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
HBTU students will be prepared according to the needs of the industries
कानपुर। उद्योगों की जरूरत के आधार पर अब हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्रों को तैयार किया जाएगा। इसके लिए एचबीटीयू ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के यंग इंडियन (व्हाईआई) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत 5000 छात्राें को स्टार्टअप, एआई और लीडरशिप का नया प्लेटफार्म मिलेगा जहां उनको इन क्षेत्रों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्हाईआई के चेयरमैन संचित अग्रवाल और विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमित कुमार राठौर ने औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए। साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसके तहत नियमित वर्कशॉप, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, स्टार्टअप ओरिएंटेशन, स्किल-बिल्डिंग प्रोग्राम्स और कम्युनिटी प्रोजेक्ट्स आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्रों को न केवल तकनीकी दक्षता मिलेगी बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और नवाचार की सोच भी विकसित होगी।
विज्ञापन

व्हाईआई पहले भी अपने फ्लैगशिप कार्यक्रम यंग इंडियन पार्लियामेंट के माध्यम से युवाओं को लोकतंत्र और नेतृत्व की समझ देने का कार्य कर चुका है। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. वंदना दीक्षित कौशिक ने कहा कि यह एमओयू छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और उन्हें भविष्य के सक्षम नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करेगा। यह पहल कानपुर के युवाओं के लिए एक परिवर्तनकारी कदम साबित होगी जिससे वे न केवल सपने देखेंगे बल्कि उन्हें साकार करने की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed