Kanpur News: एचबीटीयू प्लेसमेंट ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, 95.83 फीसदी छात्रों को मिली नौकरी
इस साल हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 95.83 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली है। हालांकि सर्वाधिक पैकेज में संस्थान पिछड़ा है, लेकिन औसत पैकेज में बीते तीन सालों के मुकाबले इस बार वृद्धि हुई है।
विस्तार
कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) ने प्लेसमेंट में अपने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तीन साल से प्लेसमेंट में गिरावट झेल रहे एचबीटीयू ने इस साल बाजी मार ली है। संस्थान में इस बार सर्वाधिक 95.83 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली है।
हालांकि सर्वाधिक पैकेज में संस्थान पिछड़ा है, लेकिन औसत पैकेज में बीते तीन सालों के मुकाबले इस बार वृद्धि हुई है। संस्थान में इस साल प्लेसमेंट की शुरुआत पिछले कई वर्षों के मुकाबले बेहतर हुई है। 528 में से 506 छात्रों नौकरी मिल गई है। केमिकल इंजीनियरिंग में शत प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ।
कंप्यूटर साइंस के 62 छात्रों के पास नौकरी के 93 ऑफर रहे। कंप्यूटर साइंस के छात्र शिवम कुमार को अमेजन से 44.50 लाख रुपये का सर्वाधिक पैकेज मिला। हालांकि 2019-20 में एक छात्र को 60 लाख तक का पैकेज कंपनी ने दिया था। संस्थान ने इस बार रिकॉर्ड, तो बनाया लेकिन शहर के निजी संस्थानों से पिछड़ गया।
पीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों को इस बार 38 लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। एचबीटीयू के प्लेसमेंट अधिकारियों का कहना है कि इस साल प्लेसमेंट बेहतर गया है। प्लेसमेंट के लिए कई बड़ी कंपनियां आई हैं। प्लेसमेंट को शत-प्रतिशत करने की कोशिश की जा रही है।
साल प्लेसमेंट सर्वाधिक पैकेज औसत पैकेज
2018-19 83.68 37 6.02
2019-20 75.87 60 7.77
2020-21 63.61 43.5 6.46
2021-22 95.83 44.5 8.7