{"_id":"68a394f4ab5a86b4b7015c64","slug":"hbtu-issued-notice-if-the-lease-is-not-vacated-even-after-eight-years-of-expiry-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1231562-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लीज खत्म होने के आठ साल बाद भी नहीं हटे तो एचबीटीयू ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लीज खत्म होने के आठ साल बाद भी नहीं हटे तो एचबीटीयू ने दिया नोटिस
विज्ञापन
कानपुर। लीज खत्म होने के आठ साल बाद भी काबिज द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) और ऑयल टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया को एचबीटीयू प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। इसमें संगठनों को जगह तीन महीने में खाली करने का आदेश दिया है।
1987 में एचबीटीआई (वर्तमान में एचबीटीयू) प्रशासन ने कैंपस में दोनों संगठनों को एक रुपये की लीज पर 30 साल के लिए जमीन दी थी। यहां द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) का केंद्र और ऑयल टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का मुख्यालय स्थापित है।
यह लीज 2017 में समाप्त हो गई। विवि में हुई कार्य परिषद की बैठक में यह मुद्दा प्रमुख रूप से रखा गया। सभी सदस्यों ने लीज खत्म होने के चलते दोनों संगठनों से कब्जा मुक्त कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
इस पर एचबीटीयू प्रशासन ने तीन माह में दोनों संगठनों को कब्जा मुक्त करने का नोटिस जारी किया है। एचबीटीयू रजिस्ट्रार अमित राठौर ने कहा कि लीज खत्म होने के आठ साल बाद भी दोनों संगठन यहां से नहीं हटे हैं। नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने का आदेश दिया गया है। (ब्यूरो)